जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पीछे से सीने में 2 गोलियां मारी गई

शिंजो आबे जो कि जापान के वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री थे, हाल ही में उन्हें एक भाषण के दौरान पीछे से सीने में दो गोलियां मार दी गई, जिससे वह स्टेज पर ही अचेत अवस्था में गिर गए।

शिंजो आबे को पीछे से सीने में 2 गोलियां मारी गई
शिंजो आबे को पीछे से सीने में 2 गोलियां मारी गई

वह नारा नामक जगह पर एक भाषण दे रहे थे, जब यह घटनाक्रम घटित हुआ। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके के अनुसार मिस्टर आवे अत्यधिक खून बहने की वजह से वहीं पर गिर गए तथा जैसे ही लोगों ने दो गोलियों की आवाज सुनी, लोग इधर-उधर भागने लगे । उसके बाद शिंजो आबे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया तथा अस्पताल में पुष्टि हुई कि उन्हें सीने में दो गोलियां मारी गई है। पुलिस ने सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।

आपको बताते चलें कि शिंजो आबे की उम्र वर्तमान में 67 वर्ष है तथा वह जापान के पार्लियामेंट्री अपर हाउस के इलेक्शन कैंपेन के लिए एक भाषण दे रहे थे। शिंजो आबे जापान के सबसे अधिक समय तक अपने पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपनी अस्वस्थता के चलते वर्ष 2020 में अपना त्यागपत्र दिया था।

हालांकि अब इस के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर उन्हें क्यों गोली मारी गई? इस पूरे घटनाक्रम का विवरण एक विस्तृत जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Previous Post Next Post

Contact Form